Aurora Tech Award 2025 ने इस साल के ग्रैंड फिनाले में शीर्ष पांच उत्कृष्ट महिला तकनीकी संस्थापकों को आधिकारिक रूप से मान्यता दी, जिसका आयोजन काहिरा में 11-13 अप्रैल को किया गया। इस प्रमुख कार्यक्रम के मुख्य पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा करने के लिए - महिलाएं जो बाजार को परिभाषित करने वाली उद्यम स्थापित कर रही हैं - दुनिया भर की शीर्ष 10 फाइनलिस्ट एक साथ आईं।

      इस वर्ष की सूची में MENA, LATAM, मध्य एशिया और APAC से अद्वितीय इनोवेटर्स शामिल हुईं। इनके स्टार्टअप अलग-अलग क्षेत्रों के उद्योगों में फैले हुए हैं, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, फिनटेक और स्वास्थ्य तकनीक शामिल हैं। अवार्ड के 2025 संस्करण में 116 देशों से 2,018 ऐप्लीकेशन मिले, जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना है।

      प्रतियोगिता का फाइनल स्टेज, क्षेत्रीय SHE CAN सम्मेलन के भीतर हुआ, जिसे Entreprenelle ने होस्ट किया। Entreprenelle महिलाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण और उद्यमिता समर्थन के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए समर्पित मिस्र का एक प्रमुख संगठन है। 2015 में अपनी स्थापना के बाद से, SHE CAN MENA क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली उद्योग आयोजनों में से एक बन गया है, जो हर वर्ष 7,000 से ज़्यादा उपस्थितियों को आकर्षित करता है।

      शीर्ष 10 फाइनलिस्ट - इन शीर्ष 0.5% - का चुनाव VCs ने बहु-चरण वैश्विक चयन प्रक्रिया से हुआ। विजेताओं की घोषणा से पहले इन्होंने अपने वेंचर के बारे में पूरा इंट्रोडक्शन प्रपोज़ल जूरी के सामने दिया। इस जूरी में इंवेस्टर्स, ऑपरेटर्स और पब्लिक सेक्टर के लीडर शामिल थे। इस क्रॉस-फंक्शनल जूरी को एक ही चीज़ खोज करने के लिए डिज़ाइन किया गया था: कौन सी महिला संस्थापक बाजार-परिभाषित कंपनियां बनाने के लिए सबसे स्पष्ट रास्ता रखती हैं।

      इस कार्यक्रम को पूरी तरह से सोच-विचार कर आयोजित किया था - इंवेस्टर्स को ऐक्सेस देने से लेकर मिस्त्र के टेक इकोसिस्टम के साथ आयोजित किया गया स्ट्रेटेजिक डिनर तक। Aurora, अपने वेंचर के बारे में पिच करने के स्टेज से ज़्यादा है। यह शीर्ष स्तर के संस्थापकों को वह सब कुछ देने के लिए बनाया गया है जो उन्हें सबसे ज्यादा चाहिए: मान्यता, कैपिटल ऐक्सेस और सही लोगों का होना जो अगले स्टेप के बारे में गाइड कर सकें।

      "Aurora Tech Award केवल दिखाने के लिए नहीं है - यह वास्तविक कंपनियां बनाने वाले हाई-पोटेंशियल संस्थापकों का समर्थन करने के लिए है। ये महिलाएं, यहां अपने जेंडर की वज़ह से नहीं हैं। वे यहां हैं क्योंकि वे ऐसे बिज़नेस बना रही हैं जिनकी परवाह इंवेस्टर्स करते हैं। अगर उन्हें मौका नहीं दिया गया तो उन्होंने किसी के बुलाने का इंतज़ार नहीं किया - बल्कि उन्होंने अपने लिए खुद मौके बनाए। Aurora यह सुनिश्चित करने के लिए मौजूद है कि उन्हें वह कैपिटल, प्लैटफॉर्म और नेटवर्क मिले, जिससे वे और आगे बढ़ सकें,\" Aurora Tech Award की प्रमुख इसाबेला घासेमी-स्मिथ ने कहा।

      2025 Aurora Tech Award की विजेता हैं:

      पहला स्थान: सोलेपे अकिंपेलु, HerVest की संस्थापक (नाइजीरिया) - एक फिनटेक प्लेटफॉर्म जो अफ्रीका में वित्तीय रूप से अव्यवस्थित महिलाओं के लिए सेविंग्स, इम्पेक्ट इंवेस्टिंग और क्रेडिट तक पहुंच देता है। खास तौर से स्मॉल-होल्डर महिला किसानों के लिए।

      दूसरा स्थान: लोरेट्ज़ु गार्सिया अर्राज़्टो, Nido Contech (चिली) - निर्माण उद्योग में लागत और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए प्राकृतिक चीज़ों का विकास करती है।

      तीसरा स्थान: श्रेया प्रकाश, FlexiBees (भारत) - एक महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौती, महिलाओं की कार्यबल में कम भागीदारी, को ऐड्रेस कर उसका समाधान खोजने की कोशिश करती है: । यह प्लैटफॉर्म अनुभवी महिला पेशेवरों को लचीले, परियोजना आधारित और रिमोट वर्क मॉडल के जरिये बिज़नेस से जोड़ता है। साथ ही यह टैलेंट और नियोक्ताओं दोनों के लिए एक लाभदायक समाधान बनाता है

     चौथा स्थान: लॉरा वेलास्केज़ हेरेरा, Arkangel AI (कोलंबिया) - वह बीमारियां जिन्हें रोका जा सकता है, कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल कर उनकी शुरुआत में पहचान की।  AI SaaS प्लैटफॉर्म बिना कोडिंग विशेषज्ञता की ज़रूरत के मेडिकल डेटा को एआई एल्गोरिदम में बदलता है।

      पांचवां स्थान: लियोनी कॉर्न, UpLeap (स्विट्जरलैंड) - यह एक एआई-ड्राइवेन प्लैटफॉर्म है जो इंटरैक्टिव, हाथों-हाथ सिमुलेशन के जरिये चिकित्सा प्रशिक्षण में क्रांति लाता है।

      एव्जेनिया मात्रोसोवा, मुख्य विकास अधिकारी, inDrive में राइड-हेलिंग की प्रमुख ने कहा। "बाधाओं को पार करने और मजबूत नेटवर्क बनाने में महिला उद्यमियों की सहायता करना ज़रूरी है। Aurora प्लैटफॉर्म के जरिए हम भविष्य के निवेश को आकर्षित करने, दृश्यता बढ़ाने और रणनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखते हैं। हमारा मिशन MENA जैसे उभरते बाजारों में सिस्टमैटिक बदलाव लाकर जेंडर इंवेस्टमेंट गैप को खत्म करना है। Aurora Tech Award केवल एक अवॉर्ड नहीं है —यह अगली पीढ़ी के यूनिकॉर्न संस्थापकों के लिए एक लॉन्च पैड है,\"

      Aurora Tech Award 2025 के विजेताओं को पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए क्रमशः $30,000, $20,000, $15,000 और चौथे और पांचवें स्थान के लिए प्रति $10,000 नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। हर एक फाइनलिस्ट को सही निवेशकों, उद्योग नेताओं और रणनीतिक भागीदारों तक विशेष पहुंच मिलेगी - वे लोग जो उनके बिज़नेस को तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं। लेकिन यह सहयोग यहीं नहीं रुकेगा। वे inDrive के विशेषज्ञों, टीम और वैश्विक नेटवर्क का भी लाभ ले पाएंगी। यहां उन्हें अपने विकास को तेज़ी से बढ़ाने, वित्तपोषण सुरक्षित करने और वैश्विक रूप से स्केल करने के लिए ज़रूरी समर्थन और संसाधन मिलेंगे।

      Aurora Tech Award 2025 के विजेताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, www.auroratechaward.com पर जाएं।

     प्रोजक्ट के बारे में

      inDrive की पहल Aurora Tech Award दुनिया के सबसे साहसी तकनीकी संस्थापकों के लिए एक वैश्विक पुरस्कार है जो स्केलेबल, उच्च-पोटेंशियल बिज़नेस बना रहे हैं, जो महिला होने की वजह से हैं। लेकिन यह केवल मान्यता देने तक ही नहीं है - यह एक लॉन्च पैड है। Aurora विजेताओं को सही निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों और वैश्विक नेटवर्क तक सीधे पहुंच देता है - उन्हें तेज़ी से एक सीध में लाने, अधिक बुद्धिमानी से बढ़ने और अपने उद्योगों में प्रभुत्व स्थापित करने में मदद करता है। यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, यह एक भागीदारी है जो सफलता को तेज़ करती है और उन संसाधनों के दरवाज़े खोलती है जो वास्तव में ज़रूरी हैं।

      inDrive 48 देशों में 888 से अधिक शहरों में काम करता है। सामाजिक अन्याय को चुनौती देने के अपने मिशन के द्वारा प्रेरित, कंपनी 2030 तक एक बिलियन लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अपना यह मिशन अपने मुख्य बिज़नेस और गैर-लाभकारी यूनिट inVision के जरिये पूरा करता है। इसका मुख्य बिज़नेस, inDrive, सही कीमत तय करने के मॉडल के जरिये स्थानीय समुदायों का समर्थन करता है। वहीं inVision के सामुदायिक सशक्तिकरण कार्यक्रमों का उद्देश्य शिक्षा, खेल, कला और विज्ञान, लिंग समानता और अन्य ज़रूरी पहलों को बढ़ावा देना है।

      inDrive ग्लोबल मोबिलिटी और शहरी सेवाओं का प्लैटफॉर्म है। inDrive ऐप को 300 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया गया है और यह 2024 में दूसरा सबसे ज़्यादा बार डाउनलोड किया जाने वाला मोबिलिटी ऐप था। राइड-हेलिंग के अलावा, inDrive शहरी समस्याओं को हल करने के लिए दूसरी सेवाएं भी देता है, जिसमें शहर से शहर राइड, फ्रेट डिलीवरी, टास्क असीसटेंस और कूरियर डिलीवरी शामिल हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए देखें www.inDrive.com