हमने अपने ड्राइवरों और कर्मचारियों की कई कहानियां साझा की हैं, पर हमारे सवारियों की कहानियां का क्या? अब समय आ गया है उनकी कहानियों का। तो मिलिए दाशा से, एक पर्वतारोही और पर्यटन की छात्रा, जो हर सफ़र में खुद को खोज रही है। उनके लिए हर यात्रा व्यक्तिगत विकास की ओर एक कदम है।
एक जगह है जहां मैं बार-बार जाती हूं, तमगली-तास। यह जगह आपको मैप पर नहीं दिखेगी, और वहां पहुंचना जैसे किसी दूसरी दुनिया में जाना हो। यहां कोई बस नहीं जाती है, सफ़र भी मुश्किल है। फिर भी मैं वहां जाती हूं, क्योंकि मुझे वहां जाना सुकून देता है।
मैं 25 साल की हूं, पर्यटन की पढ़ाई कर रही हूं और पर्वतारोहण भी करती हूं। मुझे हर पल आगे बढ़ने की जरूरत होती है, सिर्फ़ शारीरिक रूप से नहीं, मानसिक रूप से भी। पर्वतारोहण मेरे लिए मैडिटेशन की तरह है। जो एक शौक से बढ़कर मेरे लिए जीवनशैली बन गया है। जब आप रास्ते पर अकेले होते हैं इसका मतलब है कि आप खुद के साथ हैं।
मैं पहली बार 2023 में पहाड़ों में गई थी। यह उस समय की बात है जब मैं अपने पिता के साथ जुड़ने लगी थी। वह एक पर्वतारोही हैं, वह इस दुनिया को अच्छी तरह जानते हैं। हम एक परिवार के रूप में पहाड़ों में गए थे। उन्होंने मुझे पहला हेलमेट, हार्नेस दिया, और कहा, \"आगे बढ़ो, कोशिश करो।\" मैं कुछ नहीं जानती थी, मुझे चढ़ाई का कोई अनुभव नहीं था, और ईमानदारी से कहूं तो, मैं डरी हुई थी। लेकिन चढ़ाई के लिए मना करना विकल्प नहीं था, ना ही \"मुझे नीचे उतार दो\" कहना।
मैंने अपना पहला रूट पूरा किया। और तब से, बहुत कुछ बदल गया है। मैंने महसूस किया कि पर्वतारोहण ताकत के बारे में नहीं है – यह आपने डर को पार करने के बारे में है। खुद को सुनना सीखने के बारे में है। कभी-कभी आप सोचते हैं, \"यह असंभव है, मैं इसे नहीं कर सकता।\" लेकिन फिर आप एक कदम उठाते हैं, सांस लेते हैं, कोशिश करते हैं – और अचानक आप अपनी उम्मीद से भी आगे होते हैं।
मैंने इंग्लिश सीखना अचानक ही शुरू किया। कभी सोचा नहीं था कि मैं सीखूंगी, और मेरी इंग्लिश भी बहुत अच्छी नहीं थी। लेकिन अमेरिका की एक यात्रा के बाद मेरा स्तर बेहतर हुआ। घर लौटी, तो नौकरी का प्रस्ताव मिल गया। तब महसूस हुआ कि यह भी पर्वतारोहण जैसा ही है, गलती करने का डर, असहजता, सब कुछ। लेकिन कम्फ़र्ट ज़ोन से बाहर निकले बिना विकास नहीं होता। गिरना, डरना, गलतियां - सफ़र का हिस्सा हैं। इन्हीं से आत्मविश्वास आता है।
अब फिर पहाड़ याद आने लगे हैं, चढ़ाई करनी है। पर दूरी ज़्यादा है और मेरे पास अपनी कार नहीं। लेकिन अच्छा है कि मेरे पास विकल्प है। लोगो के लिए inDrive शायद सिर्फ़ एक राइड हो, पर मेरे लिए यह खुद. तक पहुंचने की सफ़र है। मैं अपना ड्राइवर चुन सकती हूं, अपना रास्ता तय कर सकती हूं और वहां जा सकती हूं जहां दिल ले जाए। और मेरे लिए सुरक्षित और अपनी शर्तों पर सफ़र करना बेहद ज़रूरी है।



